पीएम मोदी को राष्ट्रपुत्र उपाधि देने की मांग
उत्तर प्रदेश के आगरा के सामाजिक संगठन बाल गरीब शिक्षा ट्रस्ट की ओर से भारत की महामहिम राष्ट्रपति को शीध्र एक औपचारिक ज्ञापन प्रेषित कर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनकी अभूतपूर्व लोकप्रियता, व्यापक जनस्वीकृति, सशक्त वैश्विक छवि तथा लोककल्याणकारी नीतियों के लिए ‘राष्ट्रपुत्र’ की मानद उपाधि प्रदान किए जाने की मांग की जाएगी।
ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं वैश्विक स्तर पर नई ऊँचाइयों को छुआ है। स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

प्रेस को जारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की स्वीकार्यता देश के हर वर्ग—किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा और समाज के कमजोर तबकों—में समान रूप से दिखाई देती है। उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख मजबूत हुई है और देश एक निर्णायक, आत्मविश्वासी तथा सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है।
बाल गरीब शिक्षा ट्रस्ट का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रसेवा को अपना जीवन लक्ष्य बनाकर जिस समर्पण, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य किया है, वह उन्हें ‘राष्ट्रपुत्र’ की उपाधि का सर्वथा योग्य बनाता है। यह उपाधि देश की भावनाओं और जनआकांक्षाओं का प्रतीक होगी।
ट्रस्ट के द्वारा जनवरी माह के प्रथम सप्ताह मे महामहिम राष्ट्रपति से इस जनभावना से जुड़े प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया जाएगा।