बियर बॉटल के साथ सड़क पर दिखी सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर

बियर बॉटल के साथ सड़क पर दिखी सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का गोवा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में सारा दोस्तों के साथ सड़क पर घूमती दिख रही हैं और उनके हाथ में बियर की बॉटल नजर आ रही है. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्हें ट्रॉल भी किया जा रहा है।

क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर  हमेशा से अनुशासन और सादगी की मिसाल माने जाते रहे हैं. अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने कभी भी तम्बाकू, सिगरेट, पान मसाला या अल्कोहल जैसे उत्पादों का प्रचार नहीं किया. इसी वजह से उन्हें युवाओं के लिए एक आदर्श के रूप में देखा जाता है. लेकिन हाल के दिनों में उनकी बेटी सारा तेंदुलकर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सारा अपने दोस्तों के साथ गोवा की सड़कों पर घूमती नजर आ रही हैं और उनके हाथ में बियर की बॉटल दिखाई दे रही है. इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सारा तेंदुलकर तीन दोस्तों के साथ गोवा की सड़कों पर टहलती हुई दिख रही हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनके हाथ में बियर की बॉटल है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके गोवा वेकेशन के दौरान का है. जैसे ही यह वीडियो सामने आया वैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई. कुछ यूजर्स ने वीडियो को शेयर करते हुए सवाल उठाए जबकि कुछ ने इसे निजी जिंदगी से जोड़कर देखा।

वीडियो वायरल होने के बाद सारा तेंदुलकर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रॉल किया जा रहा है. कई लोग सचिन तेंदुलकर के नाम को इससे जोड़कर टिप्पणी कर रहे हैं. उनका कहना है कि जिस खिलाड़ी ने कभी नशे से जुड़े किसी भी प्रोडक्ट का प्रचार नहीं किया उसकी बेटी को इस तरह देखना हैरान करने वाला है. वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि सारा एक वयस्क हैं और उन्हें अपनी जिंदगी जीने का पूरा हक है. इस वजह से सोशल मीडिया पर दो अलग राय साफ तौर पर देखने को मिल रही है।