कांग्रेस ने SIR आपत्तियों के लिए जिलावार जिम्मेदारी सौंपी
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दूसरे चरण में आपत्तियों व दावों के निस्तारण में मतदाताओं की सहायता के लिए कांग्रेस ने जिलावार पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर सभी जिलों में मतदाताओं की सहायता व कानूनी मदद के लिए टीम गठित की है।
देहरादून जिले में प्रदीप डोभाल, प्रशांत खंडूड़ी, डिंपल सिंह, बलजीत सिंह, अकरम खान, हरिद्वार जिले में संदीप चमोली, संजय सैनी, सरफराज, राव विलावर खान को जिम्ममेदारी दी गई।