प्रख्यात एआई विशेषज्ञ अभिषेक गुरुमाधवा का संदेश: “तकनीक की दौड़ नहीं, पहुँच का विस्तार है असली लक्ष्य”

प्रख्यात एआई विशेषज्ञ अभिषेक गुरुमाधवा का संदेश: “तकनीक की दौड़ नहीं, पहुँच का विस्तार है असली लक्ष्य”

नई दिल्ली। वैश्विक शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके अभिषेक गुरुमाधवा ने मानवता, तकनीक और शिक्षा के समन्वय पर एक प्रेरक दृष्टि प्रस्तुत की है।

लोगों द्वारा ग्लोबल एजुकेटर और विजनरी वॉइस कहे जाने वाले गुरुमाधवा का मानना है कि आने वाले समय का सबसे बड़ा सपना केवल तकनीकी श्रेष्ठता नहीं, बल्कि धरती पर शांति और मंगल ग्रह पर मानवता का विस्तार है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में AI की प्रतिस्पर्धा तेज़ हो चुकी है, लेकिन असली चुनौती तकनीक में आगे निकलना नहीं, बल्कि अत्याधुनिक तकनीक को आम लोगों तक पहुँचाना है—खासकर भारत जैसे देशों में, जहाँ बड़ी आबादी अब भी डिजिटल संसाधनों से वंचित है।

अभिषेक गुरुमाधवा ने यूनाइटेड किंगडम की लीड्स यूनिवर्सिटी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में MSc की डिग्री प्राप्त की है। इससे पहले उन्होंने NITK सूरतकल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई किया। तकनीकी शोध और वैश्विक शिक्षा मंचों पर सक्रिय रहते हुए वे AI के सामाजिक उपयोग और नैतिक विकास पर जोर देते रहे हैं।

“तकनीक पहले से मौजूद है, ज़रूरत है पहुँच की”

गुरुमाधवा का कहना है कि आज AI, मशीन लर्निंग और डेटा विज्ञान जैसी उन्नत तकनीकें केवल बड़े कॉर्पोरेट या विकसित देशों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। “तकनीक पहले से मौजूद है, लेकिन यह इंटेलिजेंस भारत के उन लोगों तक पहुँचना चाहिए जिन्हें इसकी सबसे अधिक ज़रूरत है।” उनके अनुसार शिक्षा संस्थानों, नीति निर्माताओं और उद्योग जगत को मिलकर ऐसी व्यवस्था बनानी होगी, जिससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी डिजिटल युग में समान भागीदारी कर सकें।

मानवीय दृष्टि और सांस्कृतिक प्रेरणा 

गुरुमाधवा अपने विचारों में मानवीय संवेदना को केंद्र में रखते हैं। रवींद्रनाथ टैगोर की पंक्तियों से प्रेरित उनका संदेश है कि उपहास या निराशा से ऊपर उठकर मानवता के लिए काम करना ही सच्ची प्रगति है। वे युवाओं और नेताओं दोनों से सहयोग, सह-अस्तित्व और सामूहिक महानता की दिशा में कार्य करने का आह्वान करते हैं।

“आप अकेले नहीं हैं”

अपने संदेश के अंत में उन्होंने समाज के हर वर्ग को संबोधित करते हुए कहा— “आप अकेले नहीं हैं। जय हिंद।” यह वाक्य उनके उस विश्वास को दर्शाता है कि तकनीक और शिक्षा का उद्देश्य केवल प्रगति नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ना और सशक्त बनाना है।