भारत ने रोका न्यूजीलैंड का विजय रथ, लगातार 9 वनडे जीत के बाद हारी कीवी टीम

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। तब से न्यूजीलैंड ने लगातार नौ वनडे इंटरनेशनल मैच जीते हैं। अब भारतीय टीम ने वनडे सीरीज का पहला मैच चार विकेट से जीतकर न्यूजीलैंड की जीत का सिलसिला तोड़ दिया है। भारत की इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे। शतक से चूकने के बावजूद विराट ने 93 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

भारत ने रोका न्यूजीलैंड का विजय रथ, लगातार 9 वनडे जीत के बाद हारी कीवी टीम

भारत ने साल 2026 की शुरुआत धमाकेदार जीत से की है. वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 300 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में भारत ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 93 रनों की कीमती पारी खेली. वो शतक से चूक गए और उनके आउट होते ही थोड़ी देर के लिए मैच का पासा पलट गया. भारत ने 7 गेंद के भीतर 3 विकेट गंवा दिए थे. उसके बाद संकटमोचक केएल राहुल और हर्षित राणा के बीच 37 रनों की अहम साझेदारी हुई. हर्षित 29 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन राहुल ने अंत तक नाबाद रहकर भारत को जीत दिला दी।

शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने साल 2026 की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में की. वो भले ही शतक से चूक गए, लेकिन उनकी 93 रनों की पारी भारत के लिए बेहद कीमती साबित हुई. उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में अपना 77वां अर्धशतक जड़ा. दिलचस्प बात ये है कि कोहली पिछले 5 पारियों से लगातार 50+ स्कोर कर रहे हैं. विराट कोहली के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने भी 71 गेंदों पर 56 रनों का योगदान दिया. लंबे समय बाद वापसी कर रह श्रेयस अय्यर ने 49 रनों की तेज पारी खेली. हालांकि, दोनों मैच के अहम समय पर आउट हो गए. इसके बाद केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और 29 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर बता दिया कि क्यों उन्हें टीम इंडिया का संकटमोचक कहा जाता है।

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड 300 रन खड़ा किया. शुरुआत में डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स के बीच 117 रनों की पार्टनरशिप हुई, लेकिन दोनों के आउट होते ही ब्लैक कैप्स की पारी बिखर गई. हालांकि, स्टार बल्लेबाज डेरेल मिचेल ने अनुभव दिखाते हुए 84 रनों की शानदार पारी खेली और न्यूजीलैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया. भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट चटकाए. कुलदीप यादव को एक सफलता मिली, जबकि लंबे समय बाद ODI में वापसी कर रहे रवींद्र जडेजा एक भी विकेट नहीं चटका सके। XYZ