जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल संदीप सिंह का सरकार पर तंज

जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल संदीप सिंह का सरकार पर तंज

जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता व बिहार विधानसभा चुनाव मे पार्टी के प्रत्याशी रहे गोपाल संदीप सिंह ने सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए तंज कसा।

उन्होंने कहा कि भारत में 2014 से यह प्रचार किया जा रहा है कि हिंदू खतरे में हैं और एक दिन कोई मुसलमान आकर आपको मार देगा...!!

इसलिए मुसलमान के हाथों मरने के बजाय...

● आप सीवर का दूषित पानी पीकर मर जाइये,

● नकली कफ़ सीरप और जहरीली शराब पीकर मर जाइये,

● धार्मिक स्थलों पर होने वाली भगदड से मर जाइये,

● कोरोना में आक्सीजन न मिलने से मर जाइये,

● लाॅकडाऊन में पैदल चलकर मर जाइये,

● कुंभ मेले की अनियंत्रित भीड़ में कुचलकर मर जाइये,

● प्रदूषित हवा में घुटकर मर जाइये,

● नोटबंदी की लंबी-लंबी लाइन में लगकर मर जाइये,

● हवाई जहाज गिरने से मर जाइये,

● ट्रेन हादसों में मर जाइये,

● भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े पुल गिरने से मर जाइये,

● खाद वितरण की लाइन में लगकर मर जाइये,

● पुलवामा, पहलगाम और लालकिला जैसी प्रायोजित आतंकी घटनाओं में मर जाइये,

● साम्प्रदायिक, जातीय या नस्लीय भेदभाव का शिकार होकर माॅबलिंचिंग से मर जाइये

लेकिन... शिक्षा, स्वास्थ्य, नागरिक सुरक्षा, महंगाई, बेरोजगारी, डीज़ल-पेट्रोल, रसोई गैस, कालाधन, महिला सुरक्षा, शुद्ध हवा-पानी और रुपये की गिरती कीमत पर सरकार से सवाल मत पूछिए !

वर्ना हिंदुत्व खतरे में आ जाएगा और आप देशद्रोही घोषित कर दिए जाएंगे...!!

लोकतंत्र/संविधान प्रेमी देशवासियों जरा सोचिए...

क्या आपने इसी तरह के विकास, अच्छे दिनों और तानाशाही शासन की कल्पना की थी...??

यदि नहीं तो विचार कीजिए और एकजुट होकर सत्ता को ललकारे कि हम जिसे सत्ता में बिठा सकते हैं, उसे सत्ता से उखाड़कर फेक भी सकते हैं...!!

जब सड़कें ख़ामोश हो जाती हैं ! तब शासक निरंकुश हो जाते हैं!! जय हिन्द !!!