बंगाली सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी
मशहूर बंगाली प्लेबैक सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती को हाल ही में एक स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान बहुत ही दुखद घटना का सामना करना पड़ा। उन पर एक व्यक्ति ने इसलिए हमला किया क्योंकि वह ‘जागो मां’ नाम एक गीत गा रही थीं। इस गाने पर उस व्यक्ति ने आपत्ति जाहिर की और सिंगर को मारने के लिए स्टेज पर दौड़ा। इस घटना पर अब बंगाली सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती ने अपना पक्ष रखा है।

लग्नजिता ने बताया कि यह घटना शनिवार रात ईस्ट मिदनापुर के भगवानपुर स्थित स्कूल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई। वह वहां प्रस्तुति दे रही थीं। प्रोग्राम शुरू होने के 45 मिनट बाद तक प्रोग्राम काफी अच्छा चला। इसके बाद जब उन्होंने फिल्म ‘देवी चौधरानी’ का गाना 'जागो मां' गाना शुरू किया। तभी आयोजकों में से एक महबूब मलिक ने आपत्ति जताई। मलिक ने कहा कि केवल 'धर्मनिरपेक्ष गाने' ही गाए जाने चाहिए। वह लगभग हिंसक हो गए। इसके बाद हालात बिगड़ गए। आर्टिस्ट स्टेज से नीचे उतर आए।
लग्नजीता ने शनिवार को भगवानपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पूर्वी मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिथुन डे ने पुष्टि की कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। इस घटना के बाद एक और बात सामने आई है। भगवानपुर थाने के प्रभारी अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आरोप है कि गायिका और उनकी टीम को शुरू में एफआईआर दर्ज करने से हतोत्साहित किया गया था। डे ने कहा कि अगर कोई लापरवाही पाई जाती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।