प्रदूषण और घने कोहरे के बीच शीतलहर से कांप रहे हैं दिल्ली के लोग

प्रदूषण और घने कोहरे के बीच शीतलहर से कांप रहे हैं दिल्ली के लोग

दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के साथ साथ ठंड भी भारी पड़ रहा है. लोग कड़ाके की सर्दी के प्रकोप में है और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. शनिवार (20 दिसंबर) को अचानक बदले मौसम के कारण दिन और रात दोनों समय तेज ठंड महसूस की गई. राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गाजियाबाद का AQI 441 तक पहुंच गया, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है। बीते 24 घंटों में दिल्ली एनसीआर का मौसम अचानक बदल गया और सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा. दिन भर ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया।

मौसम विज्ञान विभाग ने पहले येलो अलर्ट और बाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया, क्योंकि 20 दिसंबर इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा. अब सिर्फ रात नहीं बल्कि दिन में भी कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है. विभाग ने चेतावनी दी है कि रविवार को भी हालात ऐसे ही बने रहेंगे और लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट लागू है. दिल्ली में तापमान 16 और 6 डिग्री, नोएडा व गाजियाबाद में 21 और 11 डिग्री तथा गुरुग्राम में 21 और 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. AQI भी कई इलाकों में खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 21 दिसंबर को ऑरेंज और 22 दिसंबर को येलो अलर्ट रहेगा, लेकिन मौसम कभी भी करवट ले सकता है. पालम और सफदरजंग जैसे इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटों में दिल्ली एनसीआर का मौसम अचानक बदल गया और सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा. दिन भर ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया. मौसम विज्ञान विभाग ने पहले येलो अलर्ट और बाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया, क्योंकि 20 दिसंबर इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा. अब सिर्फ रात नहीं बल्कि दिन में भी कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है. विभाग ने चेतावनी दी है कि रविवार को भी हालात ऐसे ही बने रहेंगे और लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट लागू है. दिल्ली में तापमान 16 और 6 डिग्री, नोएडा व गाजियाबाद में 21 और 11 डिग्री तथा गुरुग्राम में 21 और 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. AQI भी कई इलाकों में खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके जेनामणि के मुताबिक 21 दिसंबर को ऑरेंज और 22 दिसंबर को येलो अलर्ट रहेगा, लेकिन मौसम कभी भी करवट ले सकता है. पालम और सफदरजंग जैसे इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई है।