डीपी यादव की राष्ट्रीय परिवर्तन दल उत्तर प्रदेश मे विधानसभा चुनाव लडेगी

डीपी यादव की राष्ट्रीय परिवर्तन दल उत्तर प्रदेश मे विधानसभा चुनाव लडेगी

बुलंदशहर से तीन बार विधायक, पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी निश्चित रूप से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी तय करेगी कि वे इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे या एनडीए के साथ। इस संबंध में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मे निर्णय लिया जाएगा।

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर डीपी यादव ने सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के वोट तीन या चार जगह हैं, उनका वोट एक जगह होना सही है। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेशी, पाकिस्तानी या नेपाली जो भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं, उन्हें बाहर निकाला जाना चाहिए।

पूर्व मंत्री डीपी यादव ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम प्रदेश की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के साथ मिलकर एक शांतिपूर्ण आंदोलन के माध्यम से यह मांग रखी जाएगी। उनके अनुसार, पश्चिम प्रदेश की आवश्यकता इसलिए है ताकि आम आदमी तरक्की कर सके और प्रदेश का भी विकास हो सके।

दो बार सांसद रहे डीपी यादव ने स्पष्ट किया कि बुलंदशहर उनकी कर्मस्थली है और उनकी पार्टी यहां जरूर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर का विकास अभी उतना नहीं हुआ है जितना उसे मिलना चाहिए।