अजीत पवार के साथ उत्तर प्रदेश के केराकत की क्रू मेंबर पिंकी माली का भी निधन

अजीत पवार के साथ उत्तर प्रदेश के केराकत की क्रू मेंबर पिंकी माली का भी निधन

बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में अजित पवार, उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और क्रू मेंबर पिंकी माली समेत 5 लोगों की जान गई। पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे।

क्रू मेंबर पिंकी माली उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत तहसील के भैंसा गांव की मूल निवासी थी। पिंकी माली मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली थीं। उनके पिता शिव कुमार माली मुंबई में टैक्सी चलाते हैं और शिवसेना से भी जुड़े हुए हैं। बेटी की मौत की खबर के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

“पापा, आज अजित पवार के साथ फ्लाइट है… आपसे बात कराऊंगी।” यूपी की पिंकी माली ने मंगलवार को अपने पिता शिव कुमार से यह कहा था। पिता को नहीं पता था कि बेटी की यह बात उनसे आखिरी बातचीत होगी। अगले ही दिन बुधवार को महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ हुए प्लेन क्रैश में पिंकी की भी मौत हो गई।

पिंकी माली उस चार्टर्ड विमान में केबिन क्रू थीं, जो बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 5 लोगों की जान चली गई।

पिंकी माली मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली थीं। उनके पिता शिव कुमार माली मुंबई में टैक्सी चलाते हैं और शिवसेना से भी जुड़े हुए हैं। बेटी की मौत की खबर के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटी की मौत की खबर सुनते ही मुंबई में रह रही पिंकी की मां माया माली बिलख पड़ीं। उन्होंने कहा कि उस दिन उनका मन बहुत घबरा रहा था। उन्हें अंदर से लग रहा था कि कुछ ठीक नहीं है, लेकिन आसपास के लोग उन्हें कुछ साफ-साफ बता नहीं रहे थे। यह बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही थी। माया माली ने बताया कि पिंकी रोज सुबह उन्हें फोन करती थी। वह हमेशा कहती थी, “मम्मी, नाश्ता कर लो, दवा खा लो।” उस दिन न तो पिंकी का कोई फोन आया और न ही कोई मैसेज। यही बात उन्हें सबसे ज्यादा खल रही थी, क्योंकि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।

भैंसा गांव में रहने वाले शीतला प्रसाद माली पिंकी के चचेरे भाई हैं। उन्होंने बताया कि पिंकी के पिता शिव कुमार माली चार भाई हैं। उनके पिता बाबू राम का पिछले साल निधन हो गया था, जिससे परिवार पहले ही दुख में था। शीतला प्रसाद ने बताया कि पिंकी का परिवार पिछले 30–35 साल से मुंबई में रह रहा है। परिवार रोजगार के सिलसिले में वहां बस गया था। करीब दो महीने पहले ही परिवार मुंबई से गांव आया था और कुछ समय साथ में बिताया था। उन्होंने यह भी बताया कि पिंकी की शादी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुई थी। शादी के बाद उसके ससुराल वाले भी मुंबई में ही रहते हैं। इस हादसे की खबर से गांव और परिवार दोनों में मातम पसरा हुआ है।