भागलपुर, बिहार में एकलव्य आवासीय विद्यालय

भागलपुर, बिहार में एकलव्य आवासीय विद्यालय

कुमार शमिताभ, दिल्ली। केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने आज लोकसभा को सूचित किया कि 2018-19 के केंद्रीय बजट में की गई घोषणा के अनुसार, जनजातीय छात्रों को उनके अपने वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए, 50% से अधिक अनुसूचित जनजाति आबादी और कम से कम 20,000 जनजातीय आबादी वाले ब्लॉकों में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) स्थापित किए जाते हैं (2011 की जनगणना के अनुसार)। 2011 की जनगणना के अनुसार, भागलपुर जिले का कोई भी ब्लॉक इन दोनों मानदंडों को पूरा नहीं करता है। हालांकि, देश भर में ईएमआरएस की आवश्यकता की समय-समय पर समीक्षा की जाती है।