मुम्बई मे एअर इंडिया और इंडिगो के विमान के पंख टकराए

मुम्बई मे एअर इंडिया और इंडिगो के विमान के पंख टकराए

मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे एअर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों की विंग्स आपस में टकरा गए। घटना के समय दोनों विमानों में यात्री सवार थे। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, एअर इंडिया की फ्लाइट AI2732 मुंबई से कोयंबटूर जाने के लिए टेकऑफ से पहले टैक्सीवे पर खड़ी थी। इसी दौरान हैदराबाद से मुंबई आई इंडिगो की फ्लाइट 6E791 लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी। टैक्सी यानी पार्किंग में जाने के दौरान दोनों विमानों की विंग टिप आपस में संपर्क में आ गए। दोनों ही विमान Airbus A320 थे।

घटना के तुरंत बाद दोनों विमानों को ऑपरेशन से हटाकर बे यानी पार्किंग एरिया में भेजा गया, ताकि तकनीकी जांच की जा सके। एअर इंडिया के मुताबिक, फ्लाइट AI2732 के विमान में विंग टिप को मामूली नुकसान हुआ। सभी 200 यात्री सुरक्षित बाहर उतार दिए गए। विमान को तकनीकी जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया।

मुंबई के नागरिक उड्डयन महानिदेशाल (DGCA) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं। दोनों एयरलाइंस ने घटना की सूचना नियामक प्राधिकरण को तुरंत दी। एयरलाइंस ने कहा कि फ्लाइट संचालन के दौरान सुरक्षा प्राथमिकता सबसे ऊपर है। किसी भी तकनीकी गड़बड़ी को तुरंत रिपोर्ट करने का निर्देश क्रू को दिया गया है। घटनास्थल पर दोनों विमानों की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 मुंबई से कोयंबटूर जाने के लिए टैक्सीवे पर खड़ी थी। उसी समय इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 हैदराबाद से मुंबई पहुंचने के बाद टैक्सी कर रही थी।

इसी दौरान आगे बढ़ते इंडिगो विमान का पंख खड़े एअर इंडिया विमान के पंख से टकरा गया। टक्कर जमीन पर हुई, उड़ान के दौरान नहीं। एअर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक घटना 3 फरवरी को टेक-ऑफ से पहले इंतजार के दौरान हुई। दोनों विमानों के विंगटिप्स यानी पंख आपस में टकराए। इससे एअर इंडिया के विमान के पंख के किनारे वाले हिस्से को नुकसान पहुंचा। टक्कर हल्की थी, लेकिन सुरक्षा नियमों के तहत इसे गंभीरता से लिया गया है।

घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षा टीम सक्रिय हो गई। प्रभावित विमान को तुरंत ग्राउंडेड कर दिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया। एअर इंडिया ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की। दोनों विमानों को तकनीकी जांच के लिए सेवा से बाहर रखा गया है। एयरलाइन की ओर से बताया गया कि घटना की सूचना एविएशन रेगुलेटर को दे दी गई है। तकनीकी टीम दोनों विमानों की विस्तृत जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की खबर नहीं है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद तय होगी। एयरपोर्ट संचालन कुछ समय प्रभावित रहा, लेकिन बाद में सामान्य कर दिया गया।