पिछड़े वर्ग को बड़ा तोहफा अब परिवहन विभाग मुफ्त में सिखाएगा ड्राइविंग

पिछड़े वर्ग को बड़ा तोहफा अब परिवहन विभाग मुफ्त में सिखाएगा ड्राइविंग

देहरादून। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में परिवहन विभाग ने एक अहम कदम उठाया है। झाझरा स्थित इंस्टीट्यूट आफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर (आइडीटीआर) में अब अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को भी निश्शुल्क ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अब तक यह योजना एससी एवं एसटी वर्ग के लिए संचालित की जा रही थी। वर्ष 2024 से अब तक 464 अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी इस प्रशिक्षण का लाभ उठा चुके हैं।

परिवहन विभाग ने सकारात्मक परिणामों को देखते हुए इसका विस्तार ओबीसी वर्ग तक करने का निर्णय लिया है। झाझरा स्थित आइडीटीआर में मारुति कंपनी के सहयोग से यह प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। यहां हल्के वाहन श्रेणी में टैक्सी, मैक्सी और कार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है, जबकि भारी वाहन श्रेणी में मिनी बस और ट्रक चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है।